रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत हॉकी मैच के दौरान कर्नाटक की एक खिलाड़ी घायल हो गई। मुंह पर गेंद लगने से घायल खिलाड़ी को तुरंत एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। वहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बुधवार को होने वाले खेल में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी।

मंगलवार की सुबह स्टेडियम में मध्य प्रदेश और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे हॉकी के मुकाबले के दौरान खिलाड़ी यमुना के मुंह पर तेज रफ्तार से गेंद लग गई। जिससे उसके मुंह पर गहरी चोट लगी। प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

इस घटना के कारण मैच को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा, लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद खेल को दोबारा से शुरू कर दिया गया। एम्स में इलाज के बाद खिलाड़ी की हालत में सुधार है। जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग ने बताया कि घायल खिलाड़ी की स्थिति सामान्य होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई। खिलाड़ी बुधवार को मैच खेलेगी।

पिछला लेख Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड पर, सचिवालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads